राज्यपाल मिश्र ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
जयपुर,। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को नई दिल्ली में
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र की इस दौरान
शाह से राज्य के विकास और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर
चर्चा हुई। मिश्र की गृह मंत्री से यह शिष्टाचार भेंट थी।





