रायपुर : राज्यपाल हरिचंदन विधानसभा पहुंचे, मुख्यमंत्री साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने किया स्वागत
रायपुर
, 5 फ़रवरी। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज सोमवार को विधानसभा
पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल हरिचंदन के विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री
विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, संसदीय कार्य मंत्री
बृजमोहन अग्रवाल ने उनका स्वागत किया ।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के
अभिभाषण से आज छठवीं विधानसभा के बजट सत्र का शुभारंभ होगा





