मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे जयपुर पहुंचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर, । राजस्थान के मनोनीत राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे

मंगलवार को दोपहर राजकीय वायुयान से जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर वायुयान से

उतरते ही मनोनीत राज्यपाल बागडे का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा

अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उप

मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्री मंण्डल के अन्य सदस्यगण, मुख्य

सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व

पुलिस अधिकारियों ने भी अगवानी की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मनोनीत

राज्यपाल बागडे से मंत्री मण्डल के सदस्यों का परिचय कराया। एयरपोर्ट पर

मनोनीत राज्यपाल को आर.ए.सी. की बटालियन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

बागडे ने परेड की सलामी ली और सम्मान गारद का निरीक्षण किया।

राजभवन में भाव भरा स्वागत

मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव

बागडे का जयपुर राजभवन पहुंचने पर भाव-भरा स्वागत किया गया। उन्हें राजभवन

में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल के सचिव गौरव गोयल

ने पुष्प गुच्छ भेंट कर राज्यपाल श्री बागडे की अगवानी की। भगवान शिव की

पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामना की। हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजभवन

पहुंचने के बाद सबसे पहले भगवान शिव की पूजा अर्चना की। उन्होंने राजभवन

स्थित राज राजेश्वर मंदिर में जलार्पण कर भगवान को बिल्व पत्र और प्रसाद

अर्पण कर सबके मंगल की कामना की। राजभवन के अधिकारियों ने उनका स्वागत करते

हुए अपना परिचय दिया। राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात

मनोनीत

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजभवन पहुंचने के बाद मंगलवार को

राज्यपाल कलराज मिश्र से भी मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र ने उनकी अगवानी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें