राज्यपाल ने की छह विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति

पटना: राज्यपाल-सह-कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सर्च कमिटी की अनुशंसा के आलोक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राजभवन में विमर्श के उपरांत राज्य के छः विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की। एलएन मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति के पद पर प्रो॰ संजय कुमार चौधरी को नियुक्त किया गया है।केएसडी संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति के पद पर प्रो॰ लक्ष्मी निवास पाण्डेय को नियुक्त किया गया है।बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलपति के पद पर प्रो॰ बिमलेन्दु शेखर झा को नियुक्त किया गया है।बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कुलपति के पद पर प्रो॰ दिनेश चन्द्र राय को नियुक्त किया गया है।जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति के पद पर प्रो॰ परमेन्द्र कुमार बाजपयी को नियुक्त किया गया है।आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति के पद पर प्रो॰ शरद कुमार यादव को नियुक्त किया गया है।नवनियुक्त कुलपतियों का कार्यकाल उनके प्रभार-ग्रहण की तिथि से तीन वर्षों का होगा। इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय द्वारा अधिसूचना निर्गत कर दी गई है।





