मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल-ने-नवनियुक्त-मुख्य-सूचना-आयुक्त-तथा-10-राज्य-सूचना-आयुक्तों-को-दिलाई-शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार विश्वकर्मा तथा 10 राज्य सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई। राज्यपाल ने सभी सूचना आयुक्तों को नवीन उत्तरदायित्व प्राप्त होने पर बधाई एवं सफल कार्य सम्पादन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।शपथ लेने वाले सूचना आयुक्तों में सुधीर कुमार सिंह, गिरजेश कुमार चौधरी, डॉ. दिलीप कुमार अग्निहोत्री, पदुम नारायण द्विवेदी, स्वतंत्र प्रकाश, मोहम्मद नदीम, राजेन्द्र सिंह, शकुंतला गौतम, राकेश कुमार और वीरेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हैं।इस अवसर पर राज्यपाल ने सूचना आयुक्तों से कार्य निष्पादन पर चर्चा भी की और उन्हें तीव्र कार्य निष्पादन, दृढ़ता से कार्य करने, कार्य निष्पादन के लिए सिस्टम बनाने और कार्य प्रणाली को ऑनलाइन करके पारदर्शिता बढ़ाने का सुझाव दिया।नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार विश्वकर्मा ने राज्यपाल को शुभकामनाओं हेतु आभार व्यक्त किया और जनता के सूचना के अधिकार को सुदृढ़ करने, लोगों तक उनके द्वारा वांछित सूचनाओं को उपलब्ध कराने तथा कार्यों में पारदर्शिता रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव प्रशासनिक सेवा एवं सचिवालय प्रशासन के. रवीन्द्र नायक, सचिव उप्र. सूचना आयोग जेपी चौरसिया, रजिस्ट्रार सूचना आयोग संदीप गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण तथा नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों के परिजन भी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें