मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

गांधी वाटिका म्यूजियम को अविलंब शुरू करे सरकार- गहलोत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर, । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस सरकार के

कार्यकाल में जयपुर के सेंट्रल पार्क में निर्मित गांधी वाटिका म्यूजियम को

अविलंब शुरू करने की भजनलाल सरकार से अपील की है। साथ ही चेतावनी भी दी है

कि म्यूजियम को अबतक शुरू नहीं करने की प्रशासन की हठधर्मिता के खिलाफ

गांधीवादियों को गांधी वाटिका शुरू करने के लिए अनशन करने पर मजबूर होना

पड़ सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार को सोशल

मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया कि हमारी सरकार ने जयपुर के सेंट्रल

पार्क में गांधीजी के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए करीब 85 करोड़

रुपये की लागत से गांधी वाटिका म्यूजियम बनाया। जिसका उद्घाटन 23 सितंबर

2023 को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन

खरगे एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया था।

उन्होंने

लिखा कि पहले प्रशासन के चुनावों में व्यस्त होने के कारण इसे आमजन के लिए

शुरू नहीं किया था, परन्तु अब तो लोकसभा चुनाव भी हो चुके हैं एवं नई

सरकार को छह महीने से अधिक का समय हो गया है। ऐसे में अभी तक गांधी वाटिका

म्यूजियम को शुरू ना किया जाना समझ के परे है। मैं मुख्यमंत्री भजनलाल

शर्मा से आग्रह करना चाहता हूं कि जयपुर में बने इस आकर्षक म्यूजियम को

अविलंब शुरू किया जाए। ऐसा ना हो कि प्रशासन की इस हठधर्मिता के खिलाफ

गांधीवादियों को गांधी वाटिका शुरू करने के लिए अनशन करने पर मजबूर होना

पड़े।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें