मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए राज्य सरकार कर रही निरंतर कार्य : मोहन डॉ. यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए राज्य सरकार कर रही निरंतर कार्य : मोहन डॉ. यादव

- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्यों से चर्चाभोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के सामाजिक-आर्थिक और शैक्षणिक विकास तथा कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। योजनाओं और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य शासन विभिन्न सुझावों के प्रति संवेदनशील और नवाचारों के लिए तत्पर है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को अपने निवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण के लिए गठित केन्द्रीय संसदीय समिति के सदस्यों पर चर्चा कर रहे थे। दरअसल, केन्द्रीय संसदीय समिति के सदस्य गुरुवार को मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पहुंची थी।संसद की अनुसूचित जाति और जनजाति के कल्याण संबंधी समिति के अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते ने बताया कि समिति अनुसूचित जाति जनजातियों के प्रतिनिधित्व की स्थिति के अध्ययन के लिए 03 नवंबर से 07 नवंबर तक मध्य प्रदेश और गोवा राज्य के भ्रमण पर है। बुधवार को यह समिति भोपाल पहुंची थी और शाम को राज्यपाल से सौजन्य भेंट कर अनुसूचित जाति और जनजाति के कल्याण संबंधी कार्यों के संबंध में विचार-विमर्श किया।कुलस्ते ने बताया कि अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय समिति द्वारा मैदानी स्तर पर समीक्षा की जा रही है। साथ ही कर्मचारियों के सेवा में प्रतिनिधित्व और उनके लिए संचालित कल्याणकारी गतिविधियों की प्रगति का भी आंकलन किया जा रहा है। योजनाओं व कार्यक्रमों के संबंध में समिति ने स्थानीय समुदायों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया है। समिति द्वारा तैयार की जा रही यह रिपोर्ट संसद में प्रस्तुत की जाएगी।मुख्यमंत्री निवास पहुंची केन्द्रीय संसदीय समिति में राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, ममता ठाकुर, सुमिता वाल्मिकी, देवेन्द्र प्रताप सिंह, फूलो देवी नेताम, रवांगारा नार्जरी, लोकसभा सांसद हरीश मीना, अरूण कुमार, प्रोतिमा मंडल, जगन्नाथ सरकार, गोविंद करजोल, डी. प्रसाद राव और विष्णु दयाल राम शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें