मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

कम सीटें मिलीं, लेकिन बिहार को 'जंगलराज' की ओर नहीं धकेलेंगे: जीतन राम मांझी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कम सीटें मिलीं, लेकिन बिहार को 'जंगलराज' की ओर नहीं धकेलेंगे: जीतन राम मांझी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में सीट बंटवारे के बाद सहयोगी दलों में कम सीटें मिलने को लेकर असंतोष है, लेकिन सभी सहयोगी दल एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने को लेकर तैयार हैं।

इस बीच, एनडीए की मुख्य सहयोगी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि कम सीटें मिली हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि बिहार को 'जंगलराज' की ओर धकेल दें।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा, "माना कि हमें कम सीटें मिली हैं, हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हुआ है, कार्यकर्ताओं में घोर असंतोष व्याप्त है, जिसकी क्षतिपूर्ति भविष्य में होगी। इसका आश्वासन ही मैं कार्यकर्ताओं को दे पा रहा हूं।"

उन्होंने आगे लिखा, "लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बिहार को जंगलराज की ओर धकेल दें। बिहार के अवाम की रातों की नींद और दिन का चैन खत्म कर दें। बिहार के लिए, बिहारियों के लिए, बिहारियों के मान-सम्मान के लिए हम सब तैयार हैं, जीतेगा का एनडीए, बना रहेगा बिहार का सम्मान।

''

दरअसल, सीट बंटवारे के बाद एनडीए में नाराजगी की बात सामने आई थी। चर्चा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी नाराज होने की थी। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रविवार को सीट बंटवारे की घोषणा की है। इस बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेगी। जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीट मिली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें