मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

गोरेगांव ड्रग्स केस: वनराई पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, अब तक सात गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गोरेगांव ड्रग्स केस: वनराई पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, अब तक सात गिरफ्तार

मुंबई,। मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में हुए लाइव कंसर्ट के दौरान ड्रग की ओवरडोज से दो छात्रों की मौत के मामले में अब जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस लगातार नए खुलासे कर रही है। इस केस में वनराई पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही अब तक कुल 7 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि यह सातवां आरोपी ड्रग सप्लाई सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है और उसका काम बड़े इवेंट्स और लाइव कंसर्ट में ड्रग्स पहुंचाने का था। पुलिस अब भी मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है, जो इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से काम करता था।

ड्रग्स को पहले बाहर के इलाकों से मुंबई लाया जाता था और फिर अलग-अलग माध्यमों से कंसर्ट और पार्टी जैसे बड़े आयोजनों तक पहुंचाया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि कल्याण से पोर्टर के जरिए ड्रग्स मुंबई भेजे जाते थे और फिर उन्हें छात्रों और युवाओं को बेचा जाता था।

जानकारी के अनुसार, नेस्को सेंटर में हुए इस कंसर्ट से ठीक एक दिन पहले यानी 10 अप्रैल को एमडीएमए ड्रग्स की सप्लाई की गई थी।

पुलिस का मानना है कि इसी ड्रग्स के ओवरडोज का कारण दो छात्रों की जान चली गई।

इस घटना के बाद पुलिस ने कंसर्ट में मौजूद लोगों की भी जांच शुरू कर दी है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और डिजिटल सबूत भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतने बड़े इवेंट में ड्रग्स कैसे पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।

वनराई पुलिस ने बुधवार देर रात इस नए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है। पुलिस का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क काफी बड़ा है और इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें