मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

गोपालगंज: सड़े आलू के नीचे छिपाकर लाई जा रही विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गोपालगंज: सड़े आलू के नीचे छिपाकर लाई जा रही विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में उत्पाद विभाग ने तस्करी की एक बड़ी साजिश का भंडाफोड़ करते हुए 4006 लीटर विदेशी शराब की भारी खेप बरामद की है। इसके साथ ही, शराब की तस्करी में इस्तेमाल टाटा अल्ट्रा ट्रक को जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, शराब को सड़े हुए आलू की आड़ में छिपाकर यूपी से बिहार लाया जा रहा था। उत्पाद विभाग की यह कार्रवाई एनएच-27 स्थित बल्थरी चेकपोस्ट पर की गई, जहां उत्पाद विभाग को पहले से ही शराब की बड़ी खेप भेजे जाने की गुप्त सूचना मिली थी।

जानकारी मिलते ही उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने एक विशेष टीम का गठन किया और चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन निगरानी शुरू करा दी। जांच के दौरान एक डीसीएम/टाटा अल्ट्रा ट्रक को रोका गया, जिसमें ऊपर से सड़े हुए आलू भरे थे। इस पर टीम को गहरा संदेह हुआ। स्कैनिंग और फिर मैनुअल जांच में जो सामने आया, वह चौंकाने वाला था।

सड़े आलू की बोरियों के नीचे से 4006 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसे बेहद चालाकी से छिपाकर रखा गया था ताकि किसी को शक न हो सके।

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा के मुताबिक, बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि हमें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि भारी मात्रा में विदेशी शराब यूपी से बिहार लाई जा रही है। जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। स्कैनिंग और तलाशी में सड़े आलू के नीचे से 4006 लीटर विदेशी शराब मिली है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वह हिमाचल प्रदेश के शिमला का निवासी है। उसने पूछताछ में बताया कि यह ट्रक उसे लखनऊ में मिला था और शराब की खेप को बिहार पहुंचाना था।

विभाग का दावा है कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। इसमें कितने लोग शामिल हैं और शराब की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में होनी थी, जैसे अहम बिंदुओं पर जांच जारी है।

उत्पाद विभाग ने यह स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें