मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

अमरकंटक में कोटितीर्थ कुंड का गौमुख टूटा, जल्द होगा पुनर्निर्माण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमरकंटक में कोटितीर्थ कुंड का गौमुख टूटा, जल्द होगा पुनर्निर्माण

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले स्थित मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक के पवित्र कोटितीर्थ कुंड में स्थापित गौमुख क्षतिग्रस्त हो गया है। गौमुख का निचला हिस्सा टूटकर अलग हो गया है, हालांकि उसी स्थान से मां नर्मदा की पवित्र जलधारा पूर्ववत प्रवाहित हो रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर शीघ्र नया गौमुख स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गुरुवार को कोटितीर्थ कुंड पहुंचे श्रद्धालुओं ने गौमुख को क्षतिग्रस्त देखा और इसकी सूचना प्रशासन को दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गौमुख किस कारण से क्षतिग्रस्त हुआ।

सूचना मिलने पर नगर परिषद अमरकंटक के मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते ने कर्मचारियों को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त गौमुख को जल्द हटाकर नया गौमुख स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जबलपुर अथवा जयपुर से नया गौमुख मंगाने की तैयारी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अमरकंटक प्राधिकरण के उपयंत्री सुमित ने भी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नए गौमुख की विधिवत स्थापना शीघ्र कराई जाएगी और धार्मिक परंपराओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कोटितीर्थ कुंड मां नर्मदा उद्गम का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन, पूजन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। प्रशासन का कहना है कि धार्मिक गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रहेंगी और मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें