मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

FBI की मोस्ट वांटेड सूची में गोल्डी बराड़, 50 हजार डॉलर का इनाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
FBI की मोस्ट वांटेड सूची में गोल्डी बराड़, 50 हजार डॉलर का इनाम

वॉशिगंटन। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को वांटेड घोषित करते हुए उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर 50,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 47 लाख रुपये) तक के इनाम की घोषणा की है।

एफबीआई के अनुसार, गोल्डी बराड़ कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह का उत्तर अमेरिका में प्रमुख संचालक है। एजेंसी ने उसके खिलाफ चल रही कार्रवाई को 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' का हिस्सा बताया है।

एफबीआई ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी बयान में कहा, "एफबीआई सतिंदरजीत सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर तक का इनाम दे रही है।

सतिंदरजीत सिंह पर लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह से जुड़े होने का आरोप है, जिसे 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत निशाना बनाया गया है।"

एफबीआई के अनुसार, यह समूह दक्षिणी कैलिफोर्निया समेत अमेरिका और कनाडा में कथित तौर पर कई हिंसक आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।

इनमें राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों की हत्या, गोलीबारी, अपहरण, जबरन वसूली, मारपीट तथा मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी जैसे अपराध शामिल हैं। एजेंसी का दावा है कि सतिंदरजीत सिंह अमेरिका में रहता है और उत्तर अमेरिका में इस समूह की गतिविधियों का कथित तौर पर नेतृत्व करता है।

उसके संबंध कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो और फ्रेस्नो के अलावा कनाडा, भारत और मैक्सिको से बताए गए हैं।

एफबीआई की यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिकी प्रशासन ने हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर 18 जून 2023 को कनाडा के सरे शहर में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

अमेरिकी अदालत में दाखिल सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, दोनों पर विदेश और जेल से बैठकर हत्या की योजना बनाने तथा शूटरों को निर्देश देने का आरोप है।

जांच एजेंसियों का कहना है कि दोनों के निर्देश पर दो हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले की जांच अमेरिका और कनाडा की एजेंसियां विभिन्न स्तरों पर कर रही हैं।

हालांकि, आरोपों पर गोल्डी बराड़ या लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

एफबीआई ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास गोल्डी बराड़ के ठिकाने या गतिविधियों से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी हो तो वह एजेंसी से संपर्क करे। एजेंसी का कहना है कि इस इनाम का उद्देश्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करना और संगठित अपराध नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें