मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

नौकरी पाने का गोल्डन चांस : सीनियर एसोसिएट समेत 37 पदों पर वैकेंसी, 14 अप्रैल तक करें आवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नौकरी पाने का गोल्डन चांस : सीनियर एसोसिएट समेत 37 पदों पर वैकेंसी, 14 अप्रैल तक करें आवेदन

नई दिल्ली। आज भी देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने यंग प्रोफेशनल के 37 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनएचआईडीसीएल ने जिन 37 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें कंसल्टेंट (फाइनेंस), सीनियर एसोसिएट (लीगल) और सीनियर एसोसिएट (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) के 1-1 पद; एसोसिएट (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी), एसोसिएट (लीगल), सीनियर एसोसिएट (फाइनेंस), सीनियर एसोसिएट (ह्यूमन रिसोर्स), एसोसिएट (ह्यूमन रिसोर्स), कंसल्टेंट (तकनीकी) और कंसल्टेंट (कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट) के 2-2 पद; एसोसिएट (कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट), सीनियर एसोसिएट (कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट), एसोसिएट (तकनीकी), सीनियर एसोसिएट (तकनीकी) और एसोसिएट (फाइनेंस) के 4-4 पद हैं।

एनएचआईडीसीएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट, सिविल इंजीनियरिंग, ह्यूमन रिसोर्स, फाइनेंस, लॉ, आईटी या समकक्ष में मास्टर डिग्री; ह्यूमन रिसोर्स या फाइनेंस में एमबीए; एलएलबी/एलएलएम या संबंधित क्षेत्रों में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग समिति, सेलेक्शन कमेटी, लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद अनुसार 70,000 से 2,75,000 रुपए प्रति महीने होगी। वहीं, कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनएचआईडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें