मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं, चांदी में 500 रुपये की गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना सपाट स्तर

पर कारोबार कर रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोना मंगलवार

के भाव पर ही कारोबार करता रहा। हालांकि, चांदी की कीमत में आज 500 रुपये

प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में

चांदी का भाव 83,400 रुपये प्रति किलोग्राम है।

देश

की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 72,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर

पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,690 रुपये प्रति 10

ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,590 रुपये प्रति 10

ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है। चेन्नई में आज सोने की कीमत में मामूली तेजी दर्ज की गई है। यहां के

सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत आज 73,650 रुपये प्रति 10

ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 67,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई

है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज

72,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,590 रुपये

प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना

72,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,540 रुपये प्रति 10 ग्राम

के स्तर पर पहुंचा हुआ है।लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज

72,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,690 रुपये

प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

पटना में 24 कैरेट सोने की

कीमत 72,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,590

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट

सोना 72,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,690 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक,

तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज कोई बदलाव

नहीं हुआ है।

इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद

और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज भी 72,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर

पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22

कैरेट सोना भी कल के भाव पर यानी 66,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर

बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें