मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

सर्राफा बाजार में सोने की सपाट चाल, चांदी हुआ सस्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सपाट स्तर पर कारोबार

होता नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर बाजारों में सोना मंगलवार के भाव पर

ही कारोबार कर रहा है। हालांकि चेन्नई में आज सोने के दाम में गिरावट आई

है। देश के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 72,870 रुपये से लेकर

72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22

कैरेट सोना भी आज 66,790 रुपये से लेकर 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच

बिक रहा है। चांदी के भाव में आज गिरावट दर्ज की गई है। आज की गिरावट के

कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम के

स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली

में 24 कैरेट सोना आज 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर

रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की

गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोना 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोने की कीमत 66,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख

शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 72,270 रुपये प्रति 10

ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर

बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,220 रुपये प्रति 10

ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ

है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 72,370

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,390 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,270

रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,290 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 72,370

रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के

स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक,

तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना बिना किसी उतार चढ़ाव

के कारोबार कर रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद

और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज भी 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर

पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22

कैरेट सोना भी मंगलवार के भाव पर यानी 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर

पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें