सर्राफा बाजार में सोने में सपाट कारोबार, चांदी में मामूली तेजी
नई
दिल्ली, । जुलाई के दूसरे दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में
सपाट स्तर पर कारोबार होता नजर आ रहा है। सोने के भाव में आज कोई बदलाव
नहीं हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में मामूली तेजी आई है। सोने की कीमत
में बदलाव नहीं होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट
सोना आज 72,920 रुपये से लेकर 72,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में
कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 66,840 रुपये से लेकर
66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी के भाव में
मामूली तेजी आने की वजह से आज भी दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 90,300
रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश
की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 72,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के
स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,390 रुपये प्रति
10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,270 रुपये प्रति
10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक
रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,920 रुपये प्रति
10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई
है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 72,310 रुपये
प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,290 रुपये प्रति 10 ग्राम
की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,270 रुपये
प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
पहुंचा हुआ है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज
72,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,390 रुपये
प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की
कीमत 72,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,290
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट
सोना 72,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,390 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में
कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद
और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर
पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22
कैरेट सोना 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।




