मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

सोने की कीमतों में आई कमी, चांदी फिर चमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को मामूली बदलाव देखने को मिला है। 24 कैरेट के सोने की कीमत में कमी आई है और चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 24 कैरेट सोने का दाम 69 रुपए कम होकर 1,04,424 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,04,493 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 95,652 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 78,318 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है।

सोने के उलट चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। चांदी का कीमत 33 रुपए बढ़कर 1,22,833 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,22,800 रुपए प्रति किलो थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ। सोने के 3 अक्टूबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.30 प्रतिशत बढ़कर 1,05,100 रुपए और चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.12 प्रतिशत कम होकर 1,24,509 रुपए हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। कॉमैक्स पर सोना 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,555.82 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.00 प्रतिशत की मजबूती के साथ 41.51 डॉलर प्रति औंस पर है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतीन त्रिवेदी ने कहा कि वैश्विक बाजार में सोने में मामूली बढ़त देखी गई। एमसीएक्स पर सोना ने 1,05,340 रुपए के उच्च स्तर को छुआ, हालांकि, मुनाफावसूली के कारण यह 1,04,500 रुपए तक फिसल गया। इस सप्ताह के अमेरिकी आंकड़े जो बाजार को दिशा देंगे, जिनमें आईएसएम सर्विसेज, व्यापार संतुलन और गैर-कृषि वेतन शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर सोना कॉमेक्स पर 3510 डॉलर या एमसीएक्स पर 1,05,500 रुपए से ऊपर के स्तर को ब्रेक करता है तो आने वाले समय में सोने में तेजी देखने को मिल सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें