मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

अक्षय तृतीया के दिन सस्ता हुआ सोना, ज्यादातर सर्राफा बाजारों में गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । अक्षय तृतीया के दिन घरेलू सर्राफा बाजार में सोने

के भाव में गिरावट आई है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोने की

कीमत में आज 150 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस

गिरावट के कारण आज 24 कैरेट सोना 72,150 रुपये से लेकर 72,300 रुपये प्रति

10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 66,140

रुपये से लेकर 66,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश

की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के

स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,290 रुपये प्रति

10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,150 रुपये प्रति

10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक

रहा है। इसी तरह चेन्नई में भी 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,150 रुपये

प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज

की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 72,200

रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,190 रुपये प्रति 10

ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,150

रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के

स्तर पर पहुंचा हुआ है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट

सोना आज 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,290

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने

की कीमत 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,190

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट

सोना 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,290 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज

गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और

भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर

कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट

सोना 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें