मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

बजट के दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। बजट के दिन घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना एक

बार फिर सस्ता हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आज सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24

कैरेट सोना 74,440 रुपये से लेकर 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में

कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 68,240

रुपये से लेकर 67,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के

भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में

चांदी आज भी 91,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश

की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 73,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के

स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 67,840 रुपये प्रति

10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 73,840 रुपये प्रति

10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक

रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 74,440 रुपये प्रति

10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 68,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई

है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 73,890 रुपये

प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 67,770 रुपये प्रति 10 ग्राम

की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 73,840 रुपये

प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर

पहुंचा हुआ है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 73,990

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 67,840 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,890

रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 67,740 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 73,990

रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के

स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना

और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों

की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज

73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन

तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 67,690 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें