मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

फिर महंगा हुआ सोना, चांदी में कुछ गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना एक बार फिर

महंगा हो गया है। हालांकि आज चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 72,500 रुपये से लेकर

71,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट

सोना भी आज 66,460 रुपये से लेकर 65,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक

रहा है। सोना के विपरीत चांदी के भाव में आज कमजोरी आई है। आज की गिरावट के

कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 90,400 रुपये प्रति किलोग्राम के

स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली

में 24 कैरेट सोना आज 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर

रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की

गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 71,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोना 65,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोने की कीमत 66,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख

शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 71,910 रुपये प्रति 10

ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 65,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर

बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 71,850 रुपये प्रति 10

ग्राम और 22 कैरेट सोना 65,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ

है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 72,000

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,010 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 71,910

रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 65,910 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 72,000

रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के

स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक,

तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज कोई बदलाव

नहीं हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और

भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 71,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर

कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट

सोना 65,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें