सर्राफा बाजार में तेजी, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
नई
दिल्ली, । पिछले कुछ दिनों से लगातार कमजोरी का सामना करने
के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी नजर आ रही है। इस तेजी के कारण
देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 72,990 रुपये से
लेकर 72,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह
22 कैरेट सोना भी आज 66,910 रुपये से लेकर 66,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के
बीच बिक रहा है। वहीं चांदी के भाव में तेजी आने की वजह से आज दिल्ली
सर्राफा बाजार में चांदी 91,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार
कर रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट
सोना आज 72,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि
22 कैरेट सोने की कीमत 66,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह
मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना
66,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24
कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की
कीमत 66,910 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के
अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 72,440 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत
पर और 22 कैरेट सोना 66,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।
इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22
कैरेट सोना 66,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
लखनऊ
के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 72,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के
स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा
है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो
गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा
है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 72,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22
कैरेट सोना 66,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश
के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में
भी आज सोने की कीमत में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों
बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,390 रुपये प्रति
10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा
बाजारों में 22 कैरेट सोना 66,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक
रहा है।




