मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

तीन दिन की गिरावट के बाद महंगा हुआ सोना, चांदी में भी तेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। लगातार तीन दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद

घरेलू सर्राफा बाजार में सोना ने आज तेजी का रुख दिखाया है। सोना आज 400

रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। भाव में आई इस

तेजी के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना एक बार

फिर 73 हजार रुपये के स्तर को पार कर गया है। आज 24 कैरेट सोना 73,260

रुपये से लेकर 73,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 67 हजार रुपये के स्तर को पार कर 67,160 रुपये से

लेकर 67,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। सोने की तरह ही

चांदी के भाव में आज करीब 400 रुपये की तेजी आई है। इसकी वजह से आज दिल्ली

सर्राफा बाजार में चांदी 87,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार

कर रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट

सोना आज 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि

22 कैरेट सोने की कीमत 67,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह

मुंबई में 24 कैरेट सोना 73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना

67,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24

कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की

कीमत 67,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के

अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 73,260 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत

पर और 22 कैरेट सोना 67,160 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 73,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोना 67,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

लखनऊ

के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के

स्तर पर और 22 कैरेट सोना 67,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो

गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 67,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोना 67,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश

के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में

भी सोने की कीमत में आज मजबूती दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की

राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 73,260

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों

के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 67,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर

पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें