सर्राफा बाजारः सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक
नई
दिल्ली, घरेलू सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त गिरावट नजर आ
रही है। आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना
1 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है। भाव में आई गिरावट के कारण आज 24
कैरेट सोना 73,630 रुपये से लेकर 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर
बिक रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 67,490 रुपये से लेकर 67,290 रुपये
प्रति 10 ग्राम के भाव पर बना हुआ है। सोने की तरह ही चांदी में भी आज
3,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण आज
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 92,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर
बिक रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट
सोना आज 73,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि 22
कैरेट सोने की कीमत 67,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह
मुंबई में 24 कैरेट सोना 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना
67,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट
सोने की रिटेल कीमत 73,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत
67,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 73,460 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और
22 कैरेट सोना 67,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह
कोलकाता में 24 कैरेट सोना 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना
67,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
लखनऊ
के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 73,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के
स्तर पर और 22 कैरेट सोना 67,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा
है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,460 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है,
जबकि 22 कैरेट सोना 67,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 73,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट
सोना 67,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश
के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में
भी सोने की कीमत में आज जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की
राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 73,410
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों
शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 67,290 रुपये प्रति 10 ग्राम
के स्तर पर बिक रहा है।




