सर्राफा बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट
नई
दिल्ली,। लगातार तीन दिन तक तेजी दिखाने के बाद घरेलू
सर्राफा बाजार की महंगाई पर आज ब्रेक लगता नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर
सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना पिछले दिन के मुकाबले 500
रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। भाव में आई इस गिरावट के कारण
चेन्नई के अलावा देश के अन्य सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 73 हजार
रुपये के स्तर से नीचे चला गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज चेन्नई के
अलावा दूसरे सर्राफा बाजारों में 67 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से
गिर कर बिक रहा है। सोने की तरह ही आज चांदी के भाव में भी गिरावट आई है।
आज की कमजोरी के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 96,400 रुपये
प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश
की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के
स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,840 रुपये प्रति
10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,750 रुपये प्रति
10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक
रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,410 रुपये प्रति
10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 67,290 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई
है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 72,800 रुपये
प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,740 रुपये प्रति 10 ग्राम
की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,750 रुपये
प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
पहुंचा हुआ है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज
72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,840 रुपये
प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की
कीमत 72,780 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,740
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट
सोना 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,840 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज
गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और
भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट
सोना 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।




