दो दिन की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी में कोई बदलाव नहीं
नई
दिल्ली, । लगातार दो दिन की तेजी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार
में आज सोने के भाव में गिरावट नजर आ रही है। देश के ज्यादातर सर्राफा
बाजारों में आज सोना आज 300 रुपये से 400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता
हुआ है। भाव में आई इस गिरावट के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों
में 24 कैरेट सोना एक बार फिर 74 हजार रुपये के स्तर से नीचे लुढ़क गया है।
दूसरी ओर चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसकी वजह से दिल्ली
सर्राफा बाजार में चांदी आज भी 89,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर
कारोबार कर रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24
कैरेट सोना आज 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है,
जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 67,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी
तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 73,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना
67,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24
कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की
कीमत 67,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के
अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 73,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत
पर और 22 कैरेट सोना 67,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।
इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 73,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22
कैरेट सोना 67,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
लखनऊ
के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 73,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के
स्तर पर और 22 कैरेट सोना 67,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा
है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो
गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 67,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा
है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 73,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22
कैरेट सोना 67,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश
के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में
भी सोने की कीमत में आज गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की
राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 73,740
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों
के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 67,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर
पर बिक रहा है।




