मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

आज कुछ सस्ता हुआ सोना, चांदी का बढ़ा भाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । सिर्फ एक दिन की तेजी के बाद ज्यादातर घरेलू

सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। हालांकि चेन्नई

में सोने के भाव में तेजी आई है, जिसके कारण यहां 24 कैरेट सोना एक बार फिर

73 हजार रुपये के स्तर को पार कर गया है। आज की गिरावट के कारण चेन्नई के

अलावा देश के दूसरे सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 72,520 रुपये से

लेकर 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह

22 कैरेट सोना भी चेन्नई के अलावा दूसरे सर्राफा बाजारों में आज 66,490

रुपये से लेकर 66,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने के

विपरीत आज चांदी के भाव में तेजी आई है। इसकी वजह से आज दिल्ली सर्राफा

बाजार में चांदी 91,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा

है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज

72,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट

सोने की कीमत 66,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में

24 कैरेट सोना 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,340 रुपये

प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की

रिटेल कीमत 73,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 66,960

रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद

में 24 कैरेट सोना आज 72,420 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट

सोना 66,390 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता

में 24 कैरेट सोना 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,340

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

लखनऊ के

सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 72,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर

पर और 22 कैरेट सोना 66,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई

है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 72,530 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोना 66,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश

के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में

भी आज सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की

राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,370

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों

शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 66,340 रुपये प्रति 10 ग्राम

के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें