मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में तेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । घरेलू सर्राफा बाजार में सोना आज लगातार तीसरे दिन

सस्ता हुआ है। देश के ज्यादतर सर्राफा बाजारों में सोना आज प्रति 10 ग्राम

400 रुपये तक सस्ता हुआ है। इस गिरावट के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा

बाजारों में 24 कैरेट सोना 73 हजार रुपये के स्तर से नीचे गिर गया है। आज

24 कैरेट सोना 72,810 रुपये से लेकर 72,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर

कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 67 हजार रुपये के स्तर से

गिरकर 66,740 रुपये से लेकर 66,890 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक

रहा है। दूसरी ओर चांदी के भाव में आज करीब 900 रुपये की तेजी आई है। इसकी

वजह से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 87,300 रुपये प्रति किलोग्राम के

स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली

में 24 कैरेट सोना आज 72,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर

रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की

गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोना 66,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोने की कीमत 66,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख

शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 72,860 रुपये प्रति 10

ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर

बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,810 रुपये प्रति 10

ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ

है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 72,960

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,890 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,860

रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,790 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 72,960

रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के

स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक,

तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज गिरावट

दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और

भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर

कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट

सोना 66,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें