मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

सर्राफा बाजार में तेजी लौटने से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली घरेलू सर्राफा बाजार में जारी गिरावट पर आज रोक

लगी है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोना और चांदी की कीमत में आज

इजाफा हुआ है। सोने की कीमत में आज 700 रुपये से 800 रुपये प्रति 10 ग्राम

तक की तेजी आई है।

सर्राफा बाजार में आज आई इस उछाल के कारण देश

के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 72,880 रुपये से लेकर 73,590 रुपये

प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना

66,810 रुपये से लेक्र 67,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज मजबूती दर्ज की गई है। इस तेजी के

कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 94,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर

पर कारोबार कर रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में

24 कैरेट सोना आज 73,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा

है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट

सोना 66,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में

24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने

की कीमत 67,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख

शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 72,930 रुपये प्रति 10 ग्राम

की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक

रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और

22 कैरेट सोना 66,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।लखनऊ

के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 73,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के

स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है।

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,930 रुपये प्रति 10 ग्राम

हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक

रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 73,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और

22 कैरेट सोना 66,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश

के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में

भी सोने की कीमत में आज तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों

बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,880 रुपये प्रति

10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों

में 22 कैरेट सोना 66,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें