मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी चमक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । पिछले कुछ दिन से लगातार दबाव का सामना कर रहे

घरेलू सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर तेजी का रुख है। देश के ज्यादातर

सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 73 हजार रुपये और 22 कैरेट सोना 67 हजार

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर पहुंच गया है। सर्राफा बाजारों में

24 कैरेट सोना आज 73,760 रुपये से लेकर 73,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के

दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 67,610 रुपये से

लेकर 67,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही आज

चांदी के भाव में भी तेजी आई है। इसकी वजह से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में

चांदी 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश

की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 73,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के

स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 67,160 रुपये प्रति

10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 73,100 रुपये प्रति

10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक

रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,760 रुपये प्रति

10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 67,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई

है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 73,150 रुपये

प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 67,060 रुपये प्रति 10 ग्राम

की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 73,100 रुपये

प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर

पहुंचा हुआ है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज

73,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 67,160 रुपये

प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की

कीमत 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 67,060

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट

सोना 73,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,160 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में

तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और

भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 73,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर

कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22

कैरेट सोना 67,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें