मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को जोरदार

तेजी का रुख नजर आया। आज की तेजी के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24

कैरेट सोना 70,050 रुपये से लेकर 69,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में

कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 64,210

रुपये से लेकर 64,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह

ही चांदी की कीमत में भी 2,200 रुपये की उछाल आई है, जिसके कारण दिल्ली

सर्राफा बाजार में आज चांदी ने 86,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर

कारोबार किया।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 69,980

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की

कीमत 64,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट

सोना 69,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,010 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल

कीमत 70,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,210 रुपये

प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24

कैरेट सोना आज 69,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना

64,060 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह

कोलकाता में 24 कैरेट सोना 69,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना

64,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है। लखनऊ के सर्राफा

बाजार में 24 कैरेट सोना आज 69,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22

कैरेट सोना 64,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में

24 कैरेट सोने की कीमत 69,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22

कैरेट सोना 64,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह

जयपुर में 24 कैरेट सोना 69,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना

64,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य

राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज

सोने के भाव में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु,

हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 69,830 रुपये प्रति 10 ग्राम

के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों

में 22 कैरेट सोना 64,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें