मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

केटरिंग गोदाम से हजारों की गोल्ड एवं सिल्वर पॉलिश्ड प्लेटें चोरी : टैक्सी चालक और पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर। शहर के माता का थान स्थित विद्या नगर में एक केटरिंग गोदाम से हजारों की गोल्ड एवं सिल्वर पॉलिश्ड प्लेंटें चोरी हो गई। गोदाम मालिक ने अपने एक टैक्सी चालक और पूर्व कर्मचारी पर इसे चुराने का संदेह जाहिर करते हुए अब रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामले में तफ्तीश करते हुए अब टैक्सी चालक और पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर हजारों की प्लेटें बरामद की है। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।माता का थान पुलिस ने बताया कि माता का थान स्थित विद्या नगर गली नंबर 2 निवासी अभिषेक सेठिया पुत्र हरिश सेठिया ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका केटरिंग का कार्य है। जिसका एक गोदाम विद्यानगर गली नंबर दो ही आया है। 1 जनवरी को गोदाम में सामान चैक किया तो पता लगा कि वहां से गोल्ड की 520 और चांदी की 80 प्लेटें जोकि पॉलिश्ड की हुई थी वे कम है। रिपोर्ट में बताया कि यह सामान 17 दिसम्बर से 19 दिसम्बर के बीच चोरी हुआ है। गोदाम के लिए टैक्सी चालक पड़सला के शेषाराम को रखा हुआ है और एक कर्मचारी पाली के सोजत का मदनलाल है। मदन लाल ने काम छोड़ दिया है। रिपोर्ट में इन दोनों पर उक्त सामान चुराकर ले जाने का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दी गई।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर अब नामजद आरोपियों पूर्व कर्मचारी मूलत: हापत रेपड़वास सोजत हाल पड़ासला निवासी मदनलाल पुत्र भाणाराम मेघवाल और टैक्सी चालक पड़ासला हाल मेघवाल बस्ती मगरापंूजला निवासी शेषाराम पुत्र मोहनराम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर उक्त प्लेटों को बरामद किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें