सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सोना और चांदी की कीमत में बढ़त जारी
नई
दिल्ली,। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी
नजर आ रही है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में आज
200 रुपये से 250 रुपये तक का उछाल दर्ज किया गया है। इस तेजी के कारण 24
कैरेट सोना 72,060 रुपये से 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के बीच
कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 65,890 रुपये से 66,210 रुपये
प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी में भी आज
तेजी आई है। इस तेजी के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 84,100
रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश
की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 72,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के
स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,210 रुपये प्रति
10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,060 रुपये प्रति
10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक
रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,220 रुपये प्रति
10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 66,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई
है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 72,110 रुपये
प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,110 रुपये प्रति 10 ग्राम
की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,060 रुपये
प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
पहुंचा हुआ है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज
72,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,210 रुपये
प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की
कीमत 72,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,060
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट
सोना 72,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,210 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज
तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और
भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट
सोना 66,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।




