मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी भी उछल कर 1.20 लाख के स्तर पर पहुंची

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

- साप्ताहिक आधार पर सोने में 440 रुपये तक की तेजी, चांदी में 3,800 रुपये की उछालनई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख लगातार बना हुआ है। सोने की कीमत में 840 रुपये से लेकर 860 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,620 रुपये से लेकर 1,01,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 93,150 रुपये से लेकर 93,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना की तरह ही चांदी के भाव में भी तेजी आने के कारण कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।साप्ताहिक आधार पर देखा जाए, तो सोमवार से शनिवार तक के कारोबार के दौरान जबरदस्त उतार चढ़ाव होने के बावजूद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में सिर्फ 440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी पिछले एक सप्ताह के दौरान महज 400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। सोने की तरह ही पूरे सप्ताह कीमत में उतार चढ़ाव के बाद चांदी के भाव में साप्ताहिक आधार पर 3,800 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आ गई है।दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,01,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 93,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,01,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,01,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 93,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,01,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,01,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,01,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 93,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 93,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,01,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 1,01,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें