मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

बजटीय प्रावधानों से सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सस्ता हुआ सोना और चांदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। बजट के अगले दिन ही घरेलू सर्राफा बाजार में

जबरदस्त करेक्शन नजर आ रहा है। सिर्फ एक दिन में सोना करीब 2,300 रुपये तक

सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी करीब छार हजार रुपये की

गिरावट आई है। आज की गिरावट के बाद देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट

सोना 71,450 रुपये से लेकर 70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में

कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 65,490

रुपये से लेकर 64,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह

ही चांदी भी करीब चार हजार रुपये सस्ता होकर दिल्ली सर्राफा बाजार में

87,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर

पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 65,090 रुपये प्रति 10

ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 70,850 रुपये प्रति 10

ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,450 रुपये प्रति 10

ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 65,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई

है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 70,900 रुपये

प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 64,990 रुपये प्रति 10 ग्राम

की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 70,850 रुपये

प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर

पहुंचा हुआ है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 71,000

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 65,090 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 70,900

रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 64,990 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 71,000

रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 65,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के

स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना

और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में जोरदार गिरावट आई

है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में

24 कैरेट सोना आज 70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा

है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 64,940

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें