सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी कीमत
नई
दिल्ली, । घरेलू सर्राफा बाजार में आज सावन के दूसरे
सोमवार के दिन भी सोना और चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज की गिरावट के
कारण चेन्नई के अलावा देश के दूसरे सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट 69,140
रुपये से लेकर 68,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा
है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 63,390 रुपये से लेकर
63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना
70 हजार रुपये के ऊपर और 22 कैरेट सोना 64 हजार रुपये के ऊपर बना हुआ है।
सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज गिरावट आने के कारण दिल्ली सर्राफा
बाजार में ये चमकीली धातु 84,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार
कर रही है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 69,140
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की
कीमत 63,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट
सोना 68,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 63,240 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल
कीमत 70,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,640 रुपये
प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24
कैरेट सोना आज 69,040 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना
63,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में
24 कैरेट सोना 68,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 63,240 रुपये
प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार
में 24 कैरेट सोना आज 69,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट
सोना 63,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24
कैरेट सोने की कीमत 69,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट
सोना 63,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर
में 24 कैरेट सोना 69,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 63,390
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों
की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की
कीमत में गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद
और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 68,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर
पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22
कैरेट सोना 63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।




