सर्राफा बाजार की कमजोरी से सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट
नई
दिल्ली,। सावन के तीसरे सोमवार के दिन आज घरेलू सर्राफा
बाजार में सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं के भाव में गिरावट का रुख नजर
रहा है। आज की गिरावट के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना
70,720 रुपये से लेकर 70,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर
रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 64,840 रुपये से
लेकर 64,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी
भी आज सस्ता हुआ है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 85,400
रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश की राजधानी
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 70,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 64,840 रुपये प्रति 10
ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 70,570 रुपये प्रति 10
ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा
है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 70,950 रुपये प्रति 10
ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई
है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 70,620 रुपये
प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 64,740 रुपये प्रति 10 ग्राम
की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 70,570 रुपये
प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
पहुंचा हुआ है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 70,720
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 64,840 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 70,620
रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 64,740 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 70,720
रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के
स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना
और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट आई है। इन
तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट
सोना आज 70,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी
तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 64,690 रुपये
प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।




