मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना व चांदी की बढ़ी कीमतें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का माहौल बना

हुआ है। इस तेजी के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों

में 24 कैरेट सोना 72,6000 रुपये से लेकर 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के

दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज चेन्नई के अलावा

दूसरे सर्राफा बाजारों में 66,560 रुपये से लेकर 66,410 रुपये प्रति 10

ग्राम के बीच बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 73 हजार रुपये प्रति 10

ग्राम और 22 कैरेट सोना 67 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर

पहुंचा हुआ है। सोने की तरह ही आज चांदी के भाव में भी मजबूती आई है। आज की

तेजी के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 92,600 रुपये प्रति

किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर

पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,560 रुपये प्रति 10

ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,450 रुपये प्रति 10

ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,010 रुपये प्रति 10

ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 67,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई

है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 72,500 रुपये

प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,460 रुपये प्रति 10 ग्राम

की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,4500 रुपये

प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर

पहुंचा हुआ है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज

72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,560 रुपये

प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की

कीमत 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,460

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट

सोना 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,560 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज

तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और

भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर

कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट

सोना 66,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें