मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

सर्राफा बाजार में कमजोरी से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । घरेलू सर्राफा बाजार में आज कमजोरी नजर आ रही है।

इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना

72,520 रुपये से लेकर 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर

रहा है। सोने की तरह ही आज चांदी के भाव में भी आज गिरावट आई है। आज की

गिरावट के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 91,900 रुपये प्रति

किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में

24 कैरेट सोना आज 72,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा

है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट

सोना 66,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में

24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने

की कीमत 66,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। चेन्नई में 24 कैरेट

सोना 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर बना हुआ है। इसी तरह 22

कैरेट सोना भी आज 66,940 रुपये से लेकर 66,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच

बिक रहा है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना

आज 72,420 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,390 रुपये

प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना

72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,340 रुपये प्रति 10 ग्राम

के स्तर पर पहुंचा हुआ है।लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज

72,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,490 रुपये

प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

पटना में 24 कैरेट सोने की

कीमत 72,420 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,390

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट

सोना 72,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,490 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक,

तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों

राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना

आज 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इन तीनों

शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 66,340 रुपये प्रति 10 ग्राम

के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें