मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, सोना और चांदी सस्ते हुए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । घरेलू सर्राफा बाजार में आज दबाव बना हुआ नजर आ

रहा है। देश के ज्यादातर बाजारों में सोना और चांदी के भाव में आज गिरावट

आई है। इस गिरावट के कारण 24 कैरेट आज 72,650 रुपये से लेकर 71,990 रुपये

प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी

आज 66,590 रुपये से लेकर 65,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

चांदी के भाव में आज गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के कारण आज दिल्ली

सर्राफा बाजार में चांदी 89,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार

कर रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट

सोना आज 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि

22 कैरेट सोने की कीमत 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह

मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना

66,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24

कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की

कीमत 66,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के

अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 72,040 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत

पर और 22 कैरेट सोना 66,040 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 71,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोना 65,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

लखनऊ

के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के

स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो

गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोना 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश

के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में

भी आज सोना गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु,

हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 71,990 रुपये प्रति 10 ग्राम

के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों

में 22 कैरेट सोना 65,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें