चुनाव परिणाम के पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक
नई
दिल्ली, । लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के पहले घरेलू
सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। इस गिरावट के कारण देश के
सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 73,190 रुपये से लेकर 72,540 रुपये
प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना
67,090 रुपये से लेक्र 66,490 रुपये के स्तर पर बिक रहा है। सोने की तरह ही
चांदी के भाव में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के कारण दिल्ली
सर्राफा बाजार में चांदी 93,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार
कर रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट
सोना आज 72,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि
22 कैरेट सोने की कीमत 66,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह
मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना
66,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24
कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की
कीमत 67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के
अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 72,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत
पर और 22 कैरेट सोना 66,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।
इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22
कैरेट सोना 66,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
लखनऊ
के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 72,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के
स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा
है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,590 रुपये प्रति 10 ग्राम हो
गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा
है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 72,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22
कैरेट सोना 66,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश
के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में
भी सोने की कीमत में आज गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों
बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,540 रुपये प्रति
10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों के सर्राफा
बाजारों में 22 कैरेट सोना 66,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा
है।




