मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में राम मंदिर व मोदी के चित्र के साथ सेल्फ़ी पॉइंट का उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने आज बंगाली मार्किट में ट्रेडर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर, भगवान राम व नरेंद्र मोदी के साथ बंगाली मार्किट चौक पर भव्य सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया। बड़े ही भव्य रूप में अयोध्या के राम मंदिर का कटआउट, जिसमें भगवान राम पीछे खड़े हैं को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और बच्चों, महिलाएं और पुरुषों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाएं। इस अवसर पर बोलते हुए गोयल ने कहा कि वो स्वयं 6 दिसंबर 1992 को कार सेवक के रूप में अयोध्या गए थे और लाखों कार सेवकों के साथ बाबरी मस्जिद के ढांचे तक पहुंचकर उन्होंने कार सेवा की थी।

गोयल ने कहा हम सब सौभाग्यशाली हैं कि 500 साल के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। सारा देश आज राममय हो गया हैं। इस हिन्दू बाहुल्य देश में यह दुर्भाग्य था कि अपने ही आराध्य देव के मंदिर के लिए सड़कों और अदालतों में संघर्ष करना पड़ा। गोयल ने कहा बंगाली मार्किट के इस चौक के साथ ही बाबर रोड पर उनका अपना निजी दफ्तर है। बड़ी शर्म लगती है जब हम, देखते हैं कि आज भी हमारे देश और शहर में बाबर के नाम से रोड हैं। गोयल ने कहा उन्होंने NDMC को चिट्ठी भी लिखी कि बाबर रोड का नाम बदलकर कुछ नहीं तो बंगाली मार्किट रोड ही रख दें।

गोयल ने कहा वे यंहा पर रहने वाले लोगों के हस्ताक्षर करवाकर केंद्र व दिल्ली सरकार को सौंपेंगे कि बाबर रोड का नाम बदला जाये। गोयल ने कहा गर्व हैं कि कल 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन के हम सब साक्षी बनेंगे। इस अवसर पर लोगों को दीयें और अक्षत भी बाटे गए ताकि लोग कल जैसाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया अपने घर पर दीपमाला करे। प्रभु राम मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाते हैं क्योंकि उन्होंने हमें आदर्श सिखाए और जीना सिखाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें