मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व केंद्रीय मंत्री 1992 के कारसेवकों को लेकर जाएंगे प्रभु राम के दर्शन करने अयोध्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने आज झंडेवालान देवी मंदिर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के साथ बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करते हुए देखा। गोयल ने बताया कि वे 6 दिसम्बर, 1992 को अयोध्या में उन कार सेवकों में से एक थे, जो कारसेवा करने के लिए गुम्बद तक पहुंचे थे। गोयल ने 30 साल पुरानी अपनी एक फोटो भी शेयर की। गोयल ने कहा कि वे जल्द ही उन्हीं कार सेवकों के जत्थे को लेकर अयोध्या रामलला के दर्शन करने के लिए जाएंगे, जिनकी प्राण प्रतिष्ठा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज की है। गोयल ने कहा कि समस्त राष्ट्र राममय हो चुका है और इससे बढ़कर हिन्दू राष्ट्र क्या होगा कि देश का प्रधानमंत्री हर रोज मंदिरों में पूजा कर रहा है और लोगों की मांग पर भारत सरकार ने आधे दिन की छुट्टी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने के लिए दे दी। गोयल ने विपक्षी दलों की भी प्रशंसा की, जिन्होंने इस पूरे काम में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं पहुंचाई। चाहे वे स्वयं उपस्थित न हुए हों, किन्तु उनके मन में भी राम है, इसमें कोई दोराय नहीं है। गोयल ने आज रामलला प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन की शुरुआत दुर्गा मंदिर, खैबर पास, मजनूं का टीला में सफाई करके की, तत्पश्चात उन्होंने कुदसिया बाग में भगवान राम को स्मरण करने के लिए भजन-कीर्तन में भाग लिया। गोयल ने कहा कि बंगाली मार्किट में उन्होंने जो सेल्फी प्वाइंट अयोध्या के राम मंदिर, भगवान राम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो के साथ स्थापित किया था, उस पर हजारों लोग सेल्फी ले रहे हैं। गोयल ने बताया कि उन्होंने अपने घर और दफ्तर सभी जगहों पर आज दीपक जलाकर भगवान राम के प्रति अपनी आस्था और अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें