मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

गोदाम में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गोदाम में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी

भागलपुर। जिले में मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बाल्टी कारखाना चौक के समीप मंगलवार को एक गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे कूड़े कचरे तथा पॉलिथीन में आग पकड़ने के बाद आग ने भयावह रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते ने काफी मशक्कत पर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। आसपास के घरों को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि पहले यहां पॉलीथिन का कारोबार होता था। इस कारण यहां पॉलिथीन का जमावड़ा था। जिसके कारण आज आग लग गई और आग ने इतना भयावह रूप ले लिया कि लोग काबू नहीं कर पाए।लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मोजाहिदपुर थाना पुलिस, बबरगंज थाना पुलिस के साथ कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद अग्निशमन दस्ते को बुलाया गया। दमकल की दो बड़ी गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम विजय बिहारी नामक व्यक्ति का है। आग लगने से भागलपुर जगदीशपुर मुख्य मार्ग काफी देर तक पूरी तरह से बाधित रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें