मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

ईश्वर मेरे प्रति दयालु रहे हैं, वापसी पर खुश हूं: ऋषभ पंत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ईश्वर मेरे प्रति दयालु रहे हैं, वापसी पर खुश हूं: ऋषभ पंत

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट में इंजर्ड होने की वजह से लगभग 4 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से पंत फिर से भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं।

वापसी पर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज बेहद खुश नजर आए और इसके लिए उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद दिया।

बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में ऋषभ पंत ने कहा, "इंजरी के बाद वापसी करना कभी आसान नहीं होता। लेकिन, ईश्वर हमेशा मेरे प्रति दयालु रहे हैं और उन्होंने मुझे हमेशा आशीर्वाद दिया है। इसके लिए मैं हमेशा ईश्वर का आभारी होने की कोशिश करता हूं। जब भी मैं मैदान पर उतरता हूं, हमेशा ऊपर देखता हूं और ईश्वर, अपने माता-पिता, अपने परिवार, सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।

ऋषभ पंत ने कहा, "जो नियंत्रण में है, मैं उस पर ध्यान केंद्रित करता हूं। भाग्य पर आप नियंत्रण नहीं कर सकते। इसलिए, मैं इसके बारे में सोचने की कोशिश नहीं करता, क्योंकि ऐसे बहुत से कारक हैं जिन पर हम ध्यान नहीं देते। लेकिन अगर आप अपना ध्यान ऐसी जगह पर रख सकें जहां बहुत सी चीजें आपको प्रभावित न कर रही हों, और आप केवल उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करें जो आपके लिए मायने रखती हैं।

अगर आप ऐसे काम करते रहें जिनसे आपको अच्छा महसूस हो, खासकर जब आप चोटिल हों, तो आपको खुशी मिलेगी।"

विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, "हमें विषम परिस्थितियों में भी अनुशासित और सहज रहते हुए कड़ी मेहनत करनी चाहिए और हमेशा सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए और जो काम कर रहे हैं उसे करते हुए हर पल का आनंद लेना चाहिए।"

ऋषभ पंत ने इंजरी के बाद दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 4 दिवसीय मैचों की सीरीज से क्रिकेट में वापसी की। बेंगलुरु में खेले गए मुकाबलों में पंत की फॉर्म और फिटनेस शानदार रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें