मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक ने किया भागलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर,। पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद के. देउस्कर ने

शुक्रवार को मालदा मंडल के किउल, जमालपुर, भागलपुर, साहिबगंज और बरहरवा खंड

का निरीक्षण किया। ताकि सुरक्षा पहलुओं की स्थिति और यात्री सुविधाओं की

स्थिति की जांच की जा सके।

निरीक्षण सुबह-सुबह किउल और जमालपुर के

बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के साथ शुरू हुआ। भागलपुर दौरे के दौरान

पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक ने भागलपुर में यात्री सुविधाओं, ओएसओपी (एक

स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल, रनिंग रूम, कोचिंग सुविधाओं, भागलपुर बाईपास लाइन

और चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने विभिन्न

यात्री संघों के जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की। महाप्रबंधक श्री देउस्कर

ने भागलपुर में जमालपुर-भागलपुर सेक्शन में चल रहे विकास कार्यों के बारे

में प्रेस और मीडिया को भी जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान पूर्वी रेलवे

मुख्यालय के प्रमुख अधिकारी, डीआरएम मालदा और मालदा डिवीजन के शाखा अधिकारी

महाप्रबंधक के साथ थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें