प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा गौरवशाली समृद्ध भारत का निर्माणः शिवराज

- लोकसभा और ओडिशा विधानसभा में भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज
भोपाल,
13 फरवरी । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने
कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया
है। उनके नेतृत्व में आजादी के अमृतकाल में एक वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न
और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। तीसरी बार मोदी सरकार बने, इस काम
में पूरी भाजपा जुटी हुई है। भाजपा के करोड़ों-करोड़ कार्यकर्ता जी-जान से
परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहे हैं। चारों तरफ उत्साह का वातावरण है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार लोकसभा में 400 पार का लक्ष्य रखा है, निश्चित
तौर पर यह लक्ष्य भाजपा हासिल करेगी। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव
साथ में हैं, लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे और विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत
प्राप्त कर भाजपा की सरकार बनाएंगे।
पूर्व
मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को ओडिशा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर
रहे ते। उन्होंने ओडिशा के एकदिवसीय प्रवास के दौरान प्रसिद्ध मां सरला
मंदिर, मां चंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और देशवासियों के
सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ
गांव चलो अभियान के अंतर्गत दीवार लेखन कार्यक्रम में सहभागिता की,
पौधरोपण, चाय पर चर्चा की और भाजपा कार्यकर्ता के घर भोजन भी किया। इस
दौरान उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैं ओडिशा की पवित्र धरती पर
जनता के दर्शन करने आया हूं। भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई
है। उन्होंने कटक में चार लोकसभा सीटों जगतसिंहपुर, कटक, जाजपुर और
केंद्रपड़ा की क्लस्टर बैठक में सहभागिता की और जगतसिंहपुर में बूथ
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
देश को जात-पात में बांटना चाहते हैं
शिवराज
सिंह चौहान ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग देश को जात-पात
में बांटना चाहते हैं। राममंदिर को लेकर भी कांग्रेसी कहते थे कि मंदिर
वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे, लेकिन 22 जनवरी को आयोध्या में भव्य और
दिव्य राममंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा हुई और रामलला विराजे। उन्होंने कहा कि
भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और मोदी के
तीसरे कार्यकाल में हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी
अर्थव्यवस्था बन जाएगी। जिन अंग्रेजों ने भारत पर राज किया, आज भारत ने
उनको भी पीछे छोड़ दिया है।
ओडिशा की सरकार आउटसोर्स पर
चौहान
ने ओडिशा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
अपनी सरकार को आउट्सोर्स पर दे चुके हैं। यहां सरकार मुख्यमंत्री नहीं
बल्कि उनके अधिकारी चलाते हैं। उनके बारे में वो कहावत बिल्कुल सही है कि,
“अजगर करे न चाकरी, पंछी करे न काम”। बेलगाम अधिकारियों ने पूरे ओडिशा को
भ्रष्टाचार के दल-दल में फंसा दिया है। यहां करप्शन इतना है कि बिना
लेन-देन के कोई काम नहीं होता है। माताएं, बहनें, बेटियां यहां असुरक्षित
हैं। महिलाओं के अत्याचार के मामले में ओडिशा को शीर्ष स्थान पर पहुंच गया
है। ओडिशा के विकास के लिए केंद्र व प्रधानमंत्री की जन-कल्याणकारी योजनाओं
का भी ठीक ढंग से इम्प्लीमेंट नहीं किया जा रहा। यहां तक कि पैसा मोदी
भेजते हैं और नवीन पटनायक अपना ठप्पा लगा देते हैं। ब्रांडिंग का काम करके
खुद के नाम को चमकाने का काम करते हैं, लेकिन जनता इस सच को जान चुकी है।
मोदी हैं तो मुमकिन है
पूर्व
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि हम सब बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि उस युग
में पैदा हुए हैं जब देश के प्रधानमंत्री मोदी हैं। उनके नेतृत्व में एक
शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। साल 2014 के पहले भारत का दुनिया में
इतना सम्मान नहीं था, लेकिन जब से मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से
दुनियाभर में भारत माता के जयकारे लगते हैं। पहले चीन हमें डराता रहता था,
लेकिन अब चीन के सैनिकों ने हमारी सीमा में घूंसने की कोशिश की तो भारतीय
सेना ने उन्हें हमारी धरती से खदेड़ दिया। कश्मीर में धारा 370 समाप्त कर दी
गई। तीन तलाक को समाप्त कर दिया और अब जल्द ही सीएए कानून भी लागू होगा।
रूस-यूक्रेन में भारत के बच्चे फंसे थे, मोदी ने दोनों देशों के
राष्ट्रपतियों को फोन किया और जब भारत के बच्चे वहां से तिरंगा लेकर निकले
तो दोनों तरफ से युध्द थम गया। चारों तरफ भाजपा का दबदबा
उन्होंने
कहा कि, अब चारों तरफ भाजपा का ही दबदबा होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी
लोगों के दिलों में बसे हैं, श्रद्धा, प्रेम और आस्था के केंद्र हैं।
केंद्र सरकार ने जो विकास किया है, जनता उस विकास और गरीब कल्याण की
योजनाओं के कारण, महिला कल्याण की योजनाओं के कारण मोदी और भाजपा के साथ
खड़ी है।
शिवराज ओडिशा में कार्यक्रमों के
दौरान जगतसिंहपुर स्थित ग्राम हरिराम पटना में भाजपा कार्यकर्ता सुबोध
कुमार के घर पहुंचे और परिवारजनों से भेंट की। साथ ही उन्होंने सुबोध कुमार
के घर ओडिशा के पारंपरिक भोजन, दाल-भात, कद्दू के फूल की सब्जी, केले की
भाजी, साग, पुदिना की चटनी और खीर का स्वाद लिया।





