मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में 20 मई को होने वाले मतदान में बूथों पर दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राज्य में 20 मई को होने वाले मतदान में बूथों पर दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक

रांची,। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में झारखंड की तीन सीटों पर

20 मई को मतदान होंगे। इस चरण में चतरा, हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा

क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक तैयारी की है।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के साथ आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने

के लिए कई इंतेजाम किए हैं। बूथों को सजाने का काम अंतिम चरण में है।

महिला, निशक्त और युवाओं के लिए अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं।

मतदाताओं

को आकर्षित करने के लिए बूथों को भव्य रूप दिया जा रहा है, जिसमें झारखंड

की सभ्यता-संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। वैसे तो इस बार सभी मतदान

केंद्र आदर्श मतदान केंद्र घोषित किए गए हैं। कुछ ऐसे भी मतदान केंद्र

होंगे, जहां मतदान की पूरी जिम्मेदारी महिला, निशक्त और युवा मतदान कर्मी

उठाएंगे।

इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने

बताया कि पांचवें चरण में 4589 लोकेशन में 6705 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इन मतदान केंद्रों में 73 महिला, 13 निशक्त, 13 युवा और 36 यूनिक मतदान

केंद्र होंगे। यूनिक बूथों पर झारखंडी संस्कृति की झलक दिखेगी। वन,

पर्यावरण और झरनों को दर्शाता मतदान केंद्र बनेगा। इसके लिए तैयारी चल रही

है। महिला संचालित सर्वाधिक बूथ हजारीबाग में हैं, जहां 34 ऐसे बूथ बनाए गए

हैं। इसके अलावा इस चरण में प्रत्येक बूथ पर औसतन 870 मतदाता वोट डालेंगे।

संसदीय क्षेत्र महिला बूथ निशक्त बूथ युवा बूथ यूनिक बूथ

चतरा 16 04 03 05

कोडरमा 23 01 04 20

हजारीबाग 34 08 06 11

पांचवें

चरण के मतदान के लिए 18 मई को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा।

20 मई की सुबह सात बजे से होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टी को 18 मई

और 19 को रवाना किया जाएगा। इस बार के चुनाव में आयोग के द्वारा वैसे मतदान

केंद्र जहां 1200 से अधिक वोटर हैं वहां एक अतिरिक्त निर्वाचन कर्मी को

तैनात किया जाएगा, ताकि धीमा वोटिंग होने की शिकायत को दूर किया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें