मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

नरेन्द्र मोदी को मौका दें, पंजाब देश का नंबर वन राज्य बनेगा: डॉ. सरमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नरेन्द्र मोदी को मौका दें, पंजाब देश का नंबर वन राज्य बनेगा: डॉ. सरमा

गुवाहाटी,। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि एक बार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मौका दें, पंजाब देश का नंबर वन राज्य बन

जाएगा। डॉ. सरमा सोमवार को पंजाब में एक चुनावी रोड शो में भाग लेने के बाद

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा

कि आप सभी लोगों के बीच जाएं और कहें कि पंजाब को न तो कांग्रेस के राहुल

गांधी और ना ही आम आदमी पार्टी के भगवंत मान सही नेतृत्व दे सकते हैं।

उन्होंने

कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जमकर वोट

दिया है। वहीं, देश के पूर्वी राज्यों में भाजपा के प्रति लोगों का काफी

रुझान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सुबह उन्होंने पटना साहिब गुरुद्वारा

में माथा ठेका। वहां के लोगों से बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को

लोग तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है

कि मुख्यमंत्री डॉ. सरमा पूर्वोत्तर राज्यों में तीन चरणों में चुनाव

समाप्त होने के बाद पूर्वोत्तर के बाहर उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना,

बिहार, पंजाब आदि राज्यों में लगातार चुनावी कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे

हैं। पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया हुआ है। डॉ. सरमा प्रत्येक दिन

दो से तीन चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। उनकी रैलियों में लोगों

की अपार भीड़ जुट रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें