मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

पटना जिले के बाढ़ अनुमडलीय सरकारी छात्रावास में अचानक छात्राए हुई बेहोश, इलाज के बाद सभी सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना जिले के बाढ़ अनुमडलीय सरकारी छात्रावास में अचानक छात्राए हुई बेहोश, इलाज के बाद सभी सुरक्षित

पटना। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडलीय सरकारी छात्रावास में शनिवार को छात्राएं अचनाक बेहोश गई । इस दौरान एक कर्मचारी भी बेहोश हो गया। सभी को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद छात्राएं खतरे से बाहर हैं।बाढ़ के अथमलगोला राजकीय ओबीसी कन्या आवासीय उच्च विद्यालय में शनिवार को शॉर्ट-सर्किट हो गया,जिस कारण आग लग गयी। आग के कारण पूरे हॉस्टल में धुआं फैल गया, जिस कारण छात्राएं बेहोश हो गयी। कुछ छात्राओं की तबीयत डर के कारण खराब हो गयी।हॉस्टल की वार्डन ज्योति ने बताया कि हादसे के समय सभी छात्राएं नाश्ता कर रही थीं। तभी अचानक धुआं उठता देख सभी घबरा गई। कुछ छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं।सूचना मिलते ही अथमलगोला बीडीओ, थानाध्यक्ष और पुलिस बल विद्यालय पहुंचे और छात्राओं को अस्पताल भेजा गया।अथमलगोला अनुमंडलीय अस्पताल अधीक्षक विनय कुमार की देखरेख में इलाज किया गया।बाढ़ अनुमडलीय अस्पताल के अधीक्षक विनय कुमार ने कहा कि बेहोशी की स्थिति में छात्राओं को लाया गया था। फेफड़ा में ज्यादा धुआं जाने के कारण छात्राएं बेहोश हो गयी थी। तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी थी। एक पुरुष कर्मी है जो खाना बनाने आदि का काम करता है, उसे भी भर्ती किया गया है।"घटना की सूचना फैलते ही विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। परिसर में आग को बुझाते हुए सुरक्षित घोषित किया है। कुछ महीना पूर्व ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया था।विधायक ने लिए हालचाल:घटना की जानकारी मिलने के बाद बाढ़ से भाजपा विधायक सियाराम सिंह अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और छात्राओं से हालचाल जाना। आग की लपट से झुलसे कर्मचारियों का भी हाल जाना। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की कोई खतरे की बात नहीं है। "शॉर्ट-सर्किट देखकर छात्राएं दहशत में आ गयी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गयी। स्थायी कर्मचारी बिजली बोर्ड के स्वीच को बंद करने गए, इस दौरान उन्हें आग की लपटे लग गयी। उनका इलाज चल रहा है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें