मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

युवती की संदिग्ध हालात में मौत पर मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम : युवक हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवती की संदिग्ध हालात में मौत पर मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम : युवक हिरासत में

जोधपुर। शहर के पावटा स्थित एक होटल में मंगलवार को एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिसका बुधवार को एमजी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संदेह है कि युवती से दुष्कर्म किए जाने से अत्यधिक रक्त स्त्राव होने पर उसकी मौत हो गई। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगा। पुलिस ने होटल में उसके साथ ठहरे युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। दोनों ग्रामीण परिवेश से है। मृतका के भाई की तरफ से दुष्कर्म और हत्या किए जाने की आशंका में केस दर्ज कराया गया है।उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि मंगलवार को पावटा स्थित एक होटल में युवती संदिग्ध हालात में मौत की जानकारी पर पुलिस वहां पर पहुंची थी। शव को बाद में एमजी अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया, जिसका आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगा। मृतका के भाई ने एक युवक पर जोकि होटल में उसकी बहन के साथ रूका था, उस पर दुष्कर्म और हत्या की आशंका में रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी ने बताया कि संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संदेह है कि दुष्कर्म के समय अत्यधिक रक्त स्त्राव होने से उसकी मौत हुई होगी, युवती को नशा भी दिए जाने की आशंका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें